news-details

हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण की तैयारी, 12जुलाई को लगेंगे 35करोड पौधे

You can share this post!

 

संजीव भारती 

लखनऊ।  12जुलाई को प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ और ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 12जुलाई को 35करोड पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी सरकारी विभाग और विकास खंड कार्यालय तैयारी में लगे हुए हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों ने लक्ष्य के अनुसार पौधों की उठान की।रविवार को वन‌ विभाग को 15.50करोड, ग्राम्य विकास विभाग को 10करोड, कृषि विभाग को 3.25करोड, उद्यान विभाग को 1.5करोड, और पंचायती राज विभाग को 1.22करोड पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।शेष लक्ष्य अन्य विभागों की ओर से पूरा किया जाएगा।बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि  उत्तर प्रदेश ने शिक्षा और पर्यावरण को एक सूत्र में पिरो दिया है। हमारा लक्ष्य है कि किताबों के साथ अब हर बच्चे के हाथ में एक पौधा हो। बच्चा जब अपने हाथों से पौधा लगाएगा, उसे पानी देगा, तो वह सिर्फ छात्र नहीं, पर्यावरण मित्र बनेगा। यही योगी सरकार का ‘बाल वन मिशन’ है।पौधरोपण में छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित होगी। इसके लिए विद्यालयों में गठित ईको क्लब, स्काउट्स एंड गाइड, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। “ये बच्चे हमारी ‘ग्रीन ब्रिगेड’ हैं, इनके नेतृत्व में हर स्कूल में वृक्षारोपण उत्सव जैसा माहौल बनेगा।  शिक्षक-अभिभावक बैठकों को ‘हरित चौपाल’ बनाया जाए। अभिभावकों को प्रेरित किया जाए कि वे घर पर भी बच्चों के साथ पौधे लगाएं। “जब स्कूल से निकला संदेश घर तक पहुंचेगा, तभी वृक्षारोपण जन आंदोलन बनेगा।