
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने औरैया जिले के बिधूना, दिबियापुर और औरैया में बैठकें कर शिक्षक मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान चुनावी तैयारियों, शिक्षकों से संपर्क और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बिधूना के रैपिड ग्लोबल स्कूल, दिबियापुर के राघव पैलेस और औरैया के भारतीय विद्यालय में आयोजित बैठकों में हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण और भावी पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का सम्मान करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करना आवश्यक है।बैठकों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा चुनावी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विचार-विमर्श किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और शिक्षकों की अपेक्षाओं को समझने पर जोर दिया।इस दौरान स्कूल प्रबंधक अनुपम भदौरिया, राघव मिश्रा, लल्ला शर्मा, भूरे चौबे, चुनाव संयोजक कौशल राजपूत, वासुदेव प्रजापति, संदीप शाक्य, कुलदीप राजावत, नवनीत राजपूत, सर्वेंद्र भदौरिया, पुष्पेंद्र कठेरिया, अरुणा सक्सेना, जॉनी सेंगर और अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।