news-details

हनुमान पार्क के विकास पर खर्च होंगे ₹1.93 करोड़

You can share this post!

मानवेंद्र सिंह और अनिल दीक्षित ने किया शिलान्यास

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के कौशलपुरी वार्ड स्थित हनुमान पार्क के विकास कार्यों की रविवार को एमएलसी मानवेंद्र सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। एमएलसी निधि से इन कार्यों के लिए 1 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।परियोजना के तहत पार्क में हॉल और शौचालय का निर्माण, सबमर्सिबल पंप की व्यवस्था तथा सुंदरीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से पार्क में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से पार्क में आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।इस अवसर पर सुरेश अवस्थी, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, वीरेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पार्षद लक्ष्मी कोरी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर शर्मा, नीरज भट्ट, विवेक पांडे, नीरज तिवारी, कंवलजीत सिंह सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।