
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। काशी के विद्यार्जन केंद्र क्वींस इंटर कॉलेज में प्रसिद्ध गीत ‘हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है’ के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, स्वच्छता और सदाचार का संदेश दिया गया। रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह गीत भारत की सांस्कृतिक महानता, मानवीय मूल्यों और देशभक्ति की भावना को उजागर करता है। गीत के माध्यम से सत्य, पवित्रता, हृदय की स्वच्छता, प्रेम और परोपकार जैसे गुणों का महत्व समझाया गया। इसमें भारतीय संस्कृति की अतिथि सत्कार की परंपरा और सभी के साथ मिल-जुलकर रहने की भावना भी प्रतिबिंबित होती है। विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल बाहरी वातावरण तक सीमित नहीं, बल्कि विचारों और व्यवहार में भी पवित्रता आवश्यक है। इस प्रकार गीत के माध्यम से बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व, मानवता, त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया।