news-details

हिंदू साम्राज्य दिवस पर संघ शाखा में हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रभक्ति का हुआ संचार

You can share this post!

 

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह प्रमुख उत्सवों में से एक "हिंदू साम्राज्य दिवस" का आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के पावन अवसर पर कानपुर दक्षिण भाग के छत्रसाल नगर स्थित भीम शाखा में बड़े उत्साह, अनुशासन और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे और अपने अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरक परिचय दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय सुरेश जी का ओजस्वी एवं प्रेरणादायी पाथेय रहा। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के अद्वितीय जीवन, राष्ट्रधर्म, संगठन कौशल, स्वाभिमान तथा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के महान संकल्प पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित स्वयंसेवकों में राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा की नई ऊर्जा का संचार किया।

इससे पूर्व शाखा मुख्य शिक्षक श्री विष्णु दत्त जी, वरुण जी एवं मनन जी ने शिवाजी महाराज के जीवन और व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए, जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम में गणशिक्षक श्याम जी ने एकल गीत प्रस्तुत किया, जबकि वरुण जी ने सुभाषित और आराध्य जी ने अमृत वचन सुनाकर वातावरण को प्रेरणामय बना दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं रूपरेखा में विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख आदरणीय किंजल्क जी, नगर संघ चालक माननीय अरुण कुमार सिंह जी तथा शाखा कार्यवाह श्री रवि राठी जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख श्री निर्मल देव मालवीय, पर्यावरण प्रमुख श्री शिव प्रकाश शुक्ल, धर्म जागरण प्रमुख श्री भीम शंकर मिश्र, सामाजिक सद्भाव प्रमुख डॉ. कमलेश तथा नगर संपर्क प्रमुख सुधीर शुक्ल सहित अनेक गणमान्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।