news-details

हिंदू राष्ट्र के नाम पर देश में मनुस्मृति की व्यवस्था लागू करना चाहती है भाजपा :मुकेश लोधी

You can share this post!

लोधी-वर्मा को एकजुट जुट करने के लिए सपा ने आयोजित किया पीडीए संवाद कार्यक्रम

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को लोधी और कुर्मी समाज को जोड़ने के लिए एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद जिले से आए विधायक मुकेश लोधी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने भारतीय संविधान के मुद्दे पर भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि यदि अब भाजपा उत्तर प्रदेश और देश की सत्ता में वापस लौटती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में संविधान को बदल देगी। एक अखबार में प्रकाशित समाचार को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन भाजपा और आर एस एस मिलकर नया संविधान लाना चाहते हैं,इस संविधान के अनुसार भारत फिर से हिंदू राष्ट्र होगा और यहां मनुस्मृति वाली व्यवस्था फिर से लागू की जाएगी।  भाजपा देश तोड़कर देश के बहुसंख्यक समाज -जिसमें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सभी शामिल हैं -को गुलाम और लाचार बनाना चाहती है। भारत आर एस एस एस की विचारधारा से नहीं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की विचारधारा से ही चल सकता है।बैठक में शिकोहाबाद विधायक एवं मुख्य अतिथि मुकेश लोधी ने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में पीडीए संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और लोधी-वर्मा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।विधायक मुकेश लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। किसान, मजदूर और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समाज का हर पीड़ित व्यक्ति समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और पार्टी में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है।सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जीत का उपहार दिया जाएगा।जिला महासचिव डॉ. अरशद अहमद ने कहा कि देश और प्रदेश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। गरीब लगातार गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की समस्याओं को उठाने की जरूरत है।विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने बिजली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गांवों में दो घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। तहसील और थानों में दलालों का अड्डा बन गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस अवसर पर शिव प्रताप यादव, बीआरसी गुंजन सिंह,  संग्राम सिंह, उदय सिंह, महावीर कश्यप, धनराज पाल, गंगाराम प्रजापति, नन्हे वर्मा, राजकुमार वर्मा, गुलशेर अली, राजेश सिंह तिलोई, प्रतिभा यादव, विजय साईं, विक्रम सिंह, राजा तेजभान लोधी, विजय प्रकाश, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।


पीडीए संवाद कार्यक्रम में नहीं शामिल हुईं विधायक
अमेठी।पी डी ए संवाद का गुरुवार को दूसरा कार्यक्रम आयोजित किया गया।पहला कार्यक्रम यादव समाज का हुआ था, इसका आयोजन शिव प्रताप यादव ने किया था। विधायक महाराजी प्रजापति इस कार्यक्रम में नहीं बुलाई गई थीं, गुरुवार को दूसरा कार्यक्रम गौरीगंज विधानसभा में हुआ, यहां भी विधायक महाराजी प्रजापति कार्यक्रम में नहीं शामिल हुईं।महाराजी प्रजापति का सबसे अधिक विरोध सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव कर रहे हैं,इस बात की जोरदार चर्चा सपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भी है।