news-details

हिंदी हमारी पहचान और गौरव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय में हिंदी विभाग की ओर से संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ता शशांक त्रिपाठी और डॉ. कंचन पांडेय ने हिंदी के उद्भव और विकास पर विचार रखे। प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह ने रोजगार और करियर के क्षेत्र में हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भाषा के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वागत डॉ. पूजा सिंह तथा आभार मनसा पाल ने व्यक्त किया।वहीं रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘हिंदी दिवस : हमारी पहचान, हमारा गौरव’ विषय पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी ने की। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, संवेदना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण भाषा बताते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग का आह्वान किया।मुख्य वक्ता बी.एन. पाण्डेय ने हिंदी की विकास यात्रा और वैश्विक पहचान पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना मिश्रा ने हिंदी साहित्य की सामाजिक प्रासंगिकता पर विचार रखे। प्रो. सुरेंद्र प्रताप यादव, डॉ. के.के. शुक्ला, डॉ. आशा गुप्ता और डॉ. अनूप कुमार सिंह ने भी हिंदी के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।