
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। खाड़ेपुर, नौबस्ता में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार ने मेले के उद्देश्य और आयोजन की जानकारी दी।
इस दौरान बृजेश चंद्र दीक्षित, कमलेश, पीयूष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित लोगों से मेले में सहभागिता के लिए संवाद किया। विश्व हिंदू परिषद से अरविंद पांडेय और राकेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला सेवा, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मेले से जुड़ी जानकारी दी गई और सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों में योगदान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।