news-details

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर क्षेत्रीय लोगों को किया जागरूक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर के जूही स्थित 56 चौराहा के शैलक माता मंदिर में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेले के दक्षिण संयोजक सुशील कुमार एवं सहसंयोजक सुधीर शुक्ला ने क्षेत्रीय लोगों को मेले के आयोजन और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में किया जाएगा। मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से लोगों को समाजसेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

सुशील कुमार एवं सुधीर शुक्ला ने क्षेत्रीय लोगों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सहयोग, सांस्कृतिक जागरूकता और सेवा भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने मेले के आयोजन की जानकारी प्राप्त की और इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, किंजल कुमार, महेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।