
पारदर्शी विकास न्यूज़ बदौसा (बांदा)। ‘हौसलों की उड़ान’ परियोजना के अंतर्गत किशोर एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 से 24 मई तक परियोजना कार्यालय नरैनी में आयोजित किया गया। मित्रा बुंदेलखंड संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 24 किशोर-किशोरियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन परियोजना समन्वयक विष्णु कुमार के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में जेंडर समानता, बाल विवाह, किशोरावस्था में बदलाव, पोषण, शरीर सम्मान और माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षिका उमा कुशवाहा ने किशोरावस्था से जुड़ी शारीरिक और मानसिक बदलावों पर चर्चा की।आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।