news-details

हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेला से सुधरेगा मानव जीवन: शैलजा रावत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शिक्षा, समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय श्रीमती शैलजा रावत ने हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर लोगों से सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, संस्कार, सेवा और सामाजिक समरसता से लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि मेले के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय जीवन मूल्यों और सेवा भाव को समझने का अवसर मिलेगा।शैलजा रावत ने बताया कि हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला 26 से 30 नवंबर तक कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित मेले में पहुंचने और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कानपुर कन्या महाविद्यालय में प्रवक्ता शैलजा रावत शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। एनसीसी अधिकारी और स्काउट कैप्टन के रूप  में उन्होंने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा की भावना विकसित करने का कार्य किया। योग प्रशिक्षिका के रूप में वह स्वास्थ्य और योग के प्रति भी जागरूकता फैलाती हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह जैसे कार्यों में भागीदारी की। दिव्यांग बच्चों को सिलाई, बुनाई और योग जैसे कौशल सिखाने के साथ कोविड काल में जरूरतमंदों तक भोजन-पानी और स्वास्थ्य संबंधी सहायता पहुंचाने में भी सहयोग किया। शैलजा रावत ने कहा कि हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को जीवन से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने शहरवासियों से 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क पहुंचकर मेले का हिस्सा बनने की अपील की।