
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनपद में जिला होमगार्ड कार्यालय की स्थापना के लिए किराये पर उपयुक्त भवन की तलाश की जा रही है। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स नीता भारतीया ने बताया कि वर्तमान में अमेठी का जिला होमगार्ड कार्यालय संचालित नहीं है और शासकीय कार्य सुल्तानपुर स्थित कार्यालय से किए जा रहे हैं।नए कार्यालय के लिए 2400 से 3125 वर्ग फीट क्षेत्रफल और 6 से 8 कमरों वाले भवन की आवश्यकता है। भवन में चार पहिया एवं स्टाफ के दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग, पुरुष-महिला शौचालय, पेयजल और बिजली की समुचित व्यवस्था जरूरी है।इच्छुक भवन स्वामी निर्धारित मानकों के अनुरूप भवन उपलब्ध होने पर जिला होमगार्ड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और प्रस्ताव के लिए मोबाइल नंबर 8736049048 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यालय स्थापित होने से विभागीय कार्यों के साथ आमजन को भी बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है।