news-details

होम्योपैथिक संघ चुनाव में डॉ. पंकजा पांडेय की मजबूत दावेदारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रांतीय होम्योपैथी चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर चिकित्सकों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कानपुर नगर के KPM अस्पताल में तैनात SMO डॉ. पंकजा पांडेय ने महासचिव पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। उन्होंने चिकित्सकों के हितों, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।“मजबूत टीम, नई सोच और बेहतर भविष्य” के नारे के साथ सशक्त एवं कर्मठ पैनल ने संघ को और अधिक मजबूत, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा है। पैनल की ओर से चिकित्सकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही गई है।पैनल में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अंशुमान कुमार गौड़, गाजीपुर, SMO भदोही को प्रत्याशी बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अंबरीश कुमार यादव, फैजाबाद, SMO सुल्तानपुर चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद पर डॉ. पंकजा पांडेय, SMO KPM अस्पताल, कानपुर नगर को प्रत्याशी बनाया गया है।सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. दयाशंकर, चिकित्साधिकारी गाजीपुर को पैनल ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. श्रीश मद्धेशिया, LBSH प्रयागराज, चिकित्साधिकारी कुशीनगर को प्रत्याशी बनाया गया है।समर्थकों का कहना है कि चिकित्सकों के अधिकारों और संगठनात्मक मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। चुनाव को लेकर पैनल समर्थकों में उत्साह बना हुआ है।