news-details

हैलट का 'सुपर-50' प्राइवेट वार्ड जल्द होगा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। हैलट (एलएलआर) अस्पताल में मरीजों को जल्द हाईटेक सुविधाएं मिलने वाली हैं। करीब 12.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 'सुपर-50' प्राइवेट वार्ड अगले एक महीने के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। वार्ड को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है।पहले इसे पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की योजना थी, लेकिन अब इसे डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान, लखनऊ की तर्ज पर सरकारी व्यवस्था के तहत संचालित किया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।वार्ड में प्रतिदिन 2 से 2.5 हजार रुपये शुल्क पर मरीजों को निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर इलाज करेंगे। साथ ही वार्ड में अलग ऑक्सीजन प्लांट और ऑक्सीजन युक्त सेफ कॉरिडोर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि आर्थोपेडिक विभाग के पीछे बने इस वार्ड को एक महीने के भीतर आम मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।