news-details

हेज उत्पीड़न मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हीरापुर निवासी राहुल (26) और उसके पिता सताऊ (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्वेताभ भास्कर के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 99/2026 में बीएनएस की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, भगवान, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पाल और सनोज यादव शामिल रहे।