news-details

हाईवे पर ऑटो पलटा, चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-कानपुर हाईवे पर बिजौली गांव के पास एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक, उसके पिता और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो इटावा से बकेवर की ओर आ रहा था।यह घटना चिल्ड्रेन पार्क के सामने ओवरब्रिज के डिवाइडर पर ऑटो के चढ़ने से हुई, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।घायलों की पहचान चालक देवांशु, उसके पिता रत्नेश (पुत्र गिरीश चंद्र) और यात्री ग्याप्रसाद (पुत्र स्व. जवाहरलाल, निवासी बिजौली) के रूप में हुई है। ग्याप्रसाद ने बताया कि ऑटो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में देवांशु के सिर, मुंह और पैर में चोटें आईं, जबकि रत्नेश के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। ग्याप्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया।राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा बकेवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रत्नेश की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया