news-details

हाईवे पर मिला मिस्त्री का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कुरारा क्षेत्र के डमर–सरसई गांव के बीच शनिवार रात हाईवे पर एक मिस्त्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजीवन उर्फ शेखर (28) निवासी वार्ड-1 कालिमाई मंदिर के पास, कुरारा के रूप में हुई है। वह सरिया जाल बनाने का काम करता था और शनिवार को काम के सिलसिले में गांव गया था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों ने दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, जांच जारी है।