news-details

हाईवे पर खराब डंपर से लगा भीषण जाम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे-34 पर कस्बे के सब्जी मंडी चौराहे के पास रविवार दोपहर एक डंपर खराब होने से भीषण जाम लग गया। जाम में रोडवेज बसें, एंबुलेंस और सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया, लेकिन देर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। पुलिस ने डंपर हटाने और वैकल्पिक मार्ग से यातायात संचालित कराने की कार्रवाई शुरू की।