
PARDARSHI VIKASH NEWS बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका पैर टूट गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना ग्राम सराय मिट्ठे के सामने करीब दोपहर 1 बजे हुई। घायल युवक की पहचान बसरेहर थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी बलराम सिंह पुत्र बांके लाल के रूप में हुई है। बताया गया कि बलराम सिंह मोटरसाइकिल से अन्नतराम की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद बलराम सिंह सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें एंबुलेंस से बकेवर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. मोहम्मद तैय्यब ने उनका उपचार किया।हालांकि हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।