
पारदर्शी विकास न्यूज़ बबेरू/बांदा। कस्बे के अतर्रा रोड स्थित न्यू स्टार ट्रेलर्स की दुकान में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से भीषण आग लग गई। हादसे में दुकान में रखा कपड़ा, सिलाई मशीनें, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।दुकान मालिक इस्माइल खान ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात जर्जर हाईटेंशन लाइन टूटकर दुकान के कनेक्शन वाले तार पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। सुबह लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलती देख सूचना दी।बिजली विभाग की टीम ने सप्लाई बंद कराई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया।पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है