
PARDARSHI VIKASH NEWS इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली रविवार को अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के दौरान मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ इस दौरान परिवार के सदस्य और कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे।मंदिर पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश का स्वागत विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी द्वारा किया गया, जिन्होंने उन्हें मंदिर के इतिहास और पुष्टिमार्गीय परंपरा की विस्तृत जानकारी दी। दर्शन के दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं और उन्हें वीआईपी रूम में दुपट्टा, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर द्वारा भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया।करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रुककर मुख्य न्यायाधीश ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि मंदिर में दर्शन कर उन्हें अत्यंत आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। मंदिर में हुई इस धार्मिक यात्रा के दौरान न्यायपालिका और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश, एडीएम, एसपी सिटी सहित कई प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर प्रबंधन ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए दर्शन को सुचारु रूप से संपन्न कराया।