
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के ईटहिला मजरे पेड़ारा गांव में घर से नकदी और जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता अलकीना बानो ने तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि 13 अक्टूबर की रात करीब 2:30 बजे आरोपी घर से बक्सा ले गए, जिसमें 60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस को बाग के पास खाली बक्सा मिला। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।