news-details

घरेलू विवाद के बाद महिला ने जहर खाया

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kanpur

बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ गांव में रविवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद एक महिला ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान सपना (32) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 18 जनवरी 2026 को शंभुआ निवासी विमलेश कश्यप से हुई थी। बताया गया कि सपना पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं, जबकि विमलेश की पहली पत्नी उसे छोड़ चुकी है और उसके भी दो बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम विमलेश ड्यूटी से घर लौटने के बाद बाहर जाने लगे, जिसे लेकर सपना ने उन्हें मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि पति के न मानने पर गुस्से में महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया।

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह के चलते महिला द्वारा यह कदम उठाने की बात सामने आई है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।