news-details

घंसौल में जार्ज फर्नांडीस जयंती पर गूंजा शराबबंदी का संकल्प

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद की बबेरू विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घंसौल के पंचायत भवन में आज समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और वंचितों की आवाज रहे जार्ज फर्नांडीस  की जयंती जनता दल यूनाइटेड के बैनर तले श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जॉर्ज साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय, समानता और जनहित की राजनीति को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीस केवल एक नेता नहीं बल्कि शोषितों, पीड़ितों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि आज जब समाज अनेक सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब जॉर्ज साहब के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने शराबबंदी को लेकर एकजुट होकर संकल्प लिया कि गांव-गांव तक जनजागरण चलाया जाएगा और शराब से बर्बाद हो रहे परिवारों को बचाने के लिए बांदा से लेकर लखनऊ तक संघर्ष किया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि शराबबंदी केवल एक सामाजिक मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, परिवार की खुशहाली और समाज के भविष्य से जुड़ा विषय है, इसलिए इस लड़ाई को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।