news-details

गरीब के कच्चे आशियाने में लगी आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास,महोबा। नगर कुलपहाड़ के एक गरीब के कच्चे आशियाने में रात्रि को अचानक आग लग जाने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पुलिस द्वारा आग को बुझाया गया।नगर कुलपहाड़ के गांधी वार्ड स्थित जगदीश पुत्र मुल्लू साहू के एक कच्चे मकान में रात्रि को अज्ञात कारण के चलते अचानक आग लग गई। आग लपटें देखकर पड़ोसियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं बुझ सकी। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे फायर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक गृहस्थी का सामान व कच्चा छप्पर जल कर राख हो गया। पीड़ित ने आर्थिक मदद के लिए तहसीलदार व लेखपाल को सूचना दे दी है।