news-details

गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंजा जवाहर नगर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भदौरिया चौराहा, जवाहर नगर में धर्मोत्थान चेतना समिति के तत्वावधान में 23वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से गणपति पूजन के साथ हुआ। समिति के कार्यकर्ता गाजे-बाजे के साथ गणपति की प्रतिमा लेकर पहुंचे। सुसज्जित पंडाल में मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।शाम को गणपति की भव्य आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के अनुसार 19 सितंबर तक चलने वाले गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, कवि सम्मेलन और भगवान की आकर्षक झांकी प्रमुख रूप से शामिल हैंआयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम में ओम नारायण त्रिपाठी, डॉ. दिवाकर मिश्र, राजेंद्र मिश्रा, सतीश कुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, आनंद शुक्ला, नीरज तिवारी और प्रशांत शुक्ला सहित समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।