
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। गणेश विसर्जन महोत्सव को लेकर गुरुवार देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों और पूजा समितियों की बैठक हुई। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया, सीओ राघवेंद्र सिंह और अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज की मौजूदगी में व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताते हुए आभार व्यक्त किया। संरक्षक प्रवीण कुमार अग्रवाल ने डीजे और साउंड सिस्टम का नियंत्रित प्रयोग करने तथा तेज आवाज, हाई बीट और अश्लील गीतों से बचने की अपील की। समितियों ने नाविकों के लिए उचित शुल्क निर्धारित करने और विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर रखने का अनुरोध किया। 26 सितंबर शाम चार बजे चौक से विसर्जन रथ रवाना होगा। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी।