news-details

गणेश पंडाल में देर रात तक गूंजे राष्ट्रप्रेम और हास्य-व्यंग के स्वर

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। संजय गांधी नगर स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत काव्योत्सव का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में रचनाकारों ने राष्ट्रप्रेम, हास्य-व्यंग्य, अध्यात्म और संवेदनाओं से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को देर रात तक भाव-विभोर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि विश्वम्भर नाथ त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन आशीष बाजपेई ने किया।काव्योत्सव का शुभारंभ कवि राजेन्द्र अवस्थी ने सरस्वती और भगवान गणेश की वंदना से किया। इसके बाद अशोक शास्त्री, राज कुमार सचान, रवि कुमार शुक्ला, कवयित्री अनिता मौर्य, राजेन्द्र अवस्थी और अश्वनी शर्मा ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।आयोजकों के अनुसार गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ साहित्यिक कार्यक्रमों को भी स्थान दिया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और साहित्य प्रेमियों को एक साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेश तिवारी, शंभू बाबू शुक्ला, संजय शुक्ला, गोल्डी त्रिवेदी, के.के. शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।