
पारदर्शी विकास न्यूज़। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग रखी।इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की बात कहते हुए इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया। रालोद की ओर से गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से यह मांग उठाई गई। अब किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के निर्णय का इंतजार है।