news-details

गोवर्धन अधिकमास मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के गोवर्धन में चल रहे अधिकमास मेले के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर दिन-रात श्रद्धालुओं की लंबी मानव शृंखला देखने को मिली। श्रद्धालु जयकारे लगाते और भजन-कीर्तन करते हुए परिक्रमा कर रहे हैं, जिससे कई मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए जगह-जगह चाय, पकौड़ी, दाल-रोटी, पूड़ी-सब्जी, पोहा, कचौड़ी और मिठाई की प्रसादी वितरित की जा रही है। अधिकमास परिक्रमा से स्थानीय व्यापारियों को भी लाभ मिल रहा है। चाय, चप्पल, टॉर्च और अन्य जरूरी सामानों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि इसी तरह श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती रही तो क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोवर्धन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों द्वारा भोजन, पानी और दवाइयों की व्यवस्था की सराहना की। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई और पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष टीमें तैनात की हैं तथा जगह-जगह कूड़ेदान भी रखवाए गए हैं।