news-details

गांधी जयंती पर जिले में होंगे विविध कार्यक्रम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे सरकारी भवनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। स्कूलों में उनके जीवन पर व्याख्यान और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी। नगर निकायों और ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवा और फल वितरण होगा। शाम छह बजे जायस, गौरीगंज, अमेठी और मुसाफिरखाना में गांधीजी के विचारों पर गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।