news-details

गंदगी के विरोध में फूटा आक्रोश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। कमासिन कस्बे में व्याप्त गंदगी, जाम नालियों और बदहाल सड़कों को लेकर समाजसेवियों और ग्रामीणों ने विकासखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बरसात से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की गई। समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि टूटी नालियों, कचरे के ढेर और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है।ज्ञापन में कामेश्वर नाथ मंदिर, सब्जी मंडी, विनोबा इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान और अमृत सरोवर के आसपास सफाई कराने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।