
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भारतीय जनता पार्टी ने गीता सिंह को अमेठी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।भाजपा प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने बताया कि गीता सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं। वह सिंहपुर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री और भाजपा अमेठी की पूर्व जिला मंत्री के रूप में भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। वह तिलोई विधानसभा क्षेत्र के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत पूरे अमेठियन, पोस्ट कैथागांव की निवासी हैं।गीता सिंह के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उनसे महिला मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने और महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों को गति देने पर जोर रहेगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उम्मीद जताई कि वह निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगी।