news-details

गौशालाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय गौ रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने पनकी स्थित नंदी गौशाला और हनुमान गौशाला का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चन्द्रानंद गिरी महाराज के निर्देशन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ बाजपेयी, महामंत्री मुन्ना हजारिया, संयोजक जगमोहन सिंह, कानपुर प्रभारी गोरे लाल और जिला अध्यक्ष भरत पाण्डेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने गौशालाओं में गोवंशों के रख-रखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला संचालकों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी भी ली। इस दौरान पदाधिकारियों ने गोवंशों को अपने हाथों से केला और गुड़ खिलाया तथा गौ सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया।महामंत्री मुन्ना हजारिया ने कहा कि गौ रक्षा केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। संगठन गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार और गोवंशों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि गोवंशों की बेहतर देखभाल के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।