
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय द्वारा जनपद का दौरा कर बृहद गौ संरक्षण केंद्र, पचपहरा का निरीक्षण किया गया। उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित गौ संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना को गति देने, गौशालाओं में कम्पोस्ट निर्माण, बीमार पशुओं के लिए आइसोलेशन वार्ड, लिफ्टर व्यवस्था तथा हरे चारे की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि रणविजय सिंह सेंगर सहित पशुपालन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर गोबर गैस प्लांट से स्लरी के उपयोग से जैविक खाद निर्माण एवं वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।गौशालाओं में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, डिवर्मिंग एवं कमजोर पशुओं के लिए विशेष पोषण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।