news-details

गिरफ्तारी की मांग पर धरना

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। शिक्षक दंपति हत्याकांड के बाद परिजनों और शिक्षक संगठनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर कादीपुर-धोपाप मार्ग पर धरना दिया और जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर 48 घंटे में घटना का खुलासा और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन धरना समाप्त करने पर राजी हुए। धोपाप घाट पर बेटे ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। मृतक मुकेश सिंह के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।