news-details

ग्रीन पार्क में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।सांसद ने कहा कि खेल से शक्ति, अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण होता है। खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।