news-details

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का गठन

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मदारियां सौंपी गईं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने एकजुटता पर बल दिया।   कालू कुआं तिंदवारी रोड स्थित रेस्टोरेंट में रविवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शासन और प्रशासन स्तरीय विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए निराकरण की रूपरेखा तय की। द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षकों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सभी पदों पर एक दावेदार होने से मतदान की नौबत नहीं आई। सर्वसम्मति से नई जिलाकारणी का गठन किया गया। रमेशचंद्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष और अंकित अवस्थी का महामंत्री नियुक्त किया गया।