
पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। राजकीय जिला पुस्तकालय, वाराणसी के निर्देशानुसार ग्रामीण पुस्तकालयों के प्रभारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 27 और 28 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राणा सिसौदिया और कॉलेज के प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह मौजूद रहे।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पुस्तकालय प्रभारियों को पुस्तकालय प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में पठन-पाठन की संस्कृति को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पुस्तकालयों की भूमिका और उनके बेहतर संचालन के लिए मार्गदर्शन दिया।आयोजन की व्यवस्थाओं में शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने जिम्मेदारियां निभाईं। डॉ. नेहा सिंह ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की व्यवस्था संभाली, जबकि निवेदिता सिंह और दीपिका कमल कश्यप ने अतिथि स्वागत किया। जया सिंह और सुमन सिंह ने रंगोली, वहीं राजेश उपाध्याय, नीलिमा श्रीवास्तव, जय प्रकाश और मनोज कुमार सिंह ने पंजीकरण एवं किट वितरण की जिम्मेदारी संभाली। भोजन, जलपान और प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्थाएं भी निर्धारित टीमों ने पूरी कीं।समापन पर प्रधानाचार्य विश्वेश्वर सिंह ने सभी अतिथियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।