
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाई गई है। इससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए लंबी कतार में खड़े होने से राहत मिलेगी। मशीन के जरिए यात्री स्क्रीन पर यात्रा संबंधी जानकारी दर्ज कर आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसमें बारकोड स्कैन करने की सुविधा भी उपलब्ध है।यात्रियों का कहना है कि टिकट काउंटर पर भीड़ के कारण कई बार काफी समय इंतजार करना पड़ता था। ATVM शुरू होने से खासकर जल्द यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन शुरू होने से टिकट लेने की प्रक्रिया आसान और तेज होगी।