news-details

गुणवत्तापूर्ण जन शिकायतों के निस्तारण न करने पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि।

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई, मुख्यमंत्री संदर्भ व तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता पर रखते हुए स्वयं शिकायत कर्ताओं से सीधे वार्ता कर समस्या निस्तारण का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों में से रैण्डम आवेदनों को चिन्हित करते हुए आवेदन कर्ता से सीधे संवाद कर निस्तारण की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की, इसी क्रम में दिनांक 23 जून 2026 को आवेदन कर्ता जयवीर सिंह पुत्र राम सनेही निवासी ग्राम तुर्कीपुर फफूंद तहसील व जनपद औरैया से वार्ता करने पर शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा भूमि पैमाइश कराए जाने संबंधी आवेदन दिया गया था जिसकी लेखपाल द्वारा पैमाइश नहीं की गयी है जबकि लेखपाल द्वारा अपनी आख्या में उक्त गाटा संख्या के स्थान पर अन्य गाटा संख्या की पैमाइश की गयी जो कि अभिलेखों में बंजर भूमि अंकित है तथा मौके पर रिक्त है।