news-details

गोमती का जलस्तर बढ़ा, रिवर फ्रंट बंद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गोमती रिवर फ्रंट को एहतियातन बंद कर दिया गया है। जलभराव के चलते रिवर फ्रंट के दोनों तरफ बने पाथ-वे और आसपास के हिस्सों में पानी भर गया है। टिकटिंग बंद कर लोगों की एंट्री पूरी तरह रोक दी गई है। एलडीए के मुताबिक फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। रिवर फ्रंट खोलने का फैसला जलस्तर और स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।गऊघाट पर गोमती का जलस्तर 107.59 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि सामान्य स्तर करीब 105.6 से 105.7 मीटर रहता है। नदी का खतरे का निशान 109.50 मीटर है। पानी की निकासी के लिए गोमती बैराज के सभी 10 गेट खोल दिए गए हैं। इससे नदी की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है।सिंचाई विभाग के अनुसार पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और सीतापुर से पानी गोमती में पहुंच रहा है। जलदबाव बढ़ने पर शहर के 48 बड़े नालों को भी बंद किया गया है, ताकि नदी का पानी नालों के जरिए शहर में वापस न पहुंचे। अधिकारियों को ऊपरी जिलों से पानी का दबाव कम होने पर सोमवार से जलस्तर घटने की उम्मीद है।