
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर (कुरारा)। पतरहा गांव निवासी सुशील कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही शिशुकुमार ने रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने बताया कि वह दोपहर में घर जा रहा था, तभी विद्युत उपकेंद्र के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाया।पीड़ित ने कुरारा थाना पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।