news-details

गुंजन साहित्यिक मंच की कवि गोष्ठी में दिखी त्योहारों की छटा

You can share this post!

 

 

अमेठी। गुंजन साहित्यिक मंच की ओर से सोमवार को भारतीय त्योहारों पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कवि गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ डॉ. वीणा विज के गायत्री मंत्र और कृष्णा बाबू की सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था अध्यक्ष डॉ. दीपा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरनेक गिल ने होली, दशहरा और दीपावली को भारतीय सभ्यता की धरोहर बताया। मुख्य अतिथि डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. खुर्रम नूर, प्रभात भारती, निगम राज, विनोद कुमार नैतिक, फूल कुमार अकेला, मधुबाला, अमित कुमार सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। वक्ताओं ने त्योहारों को संस्कार, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए युवाओं को परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। संचालन डॉ. दीपा गुप्ता ने किया।