news-details

गंगा टास्क फोर्स ने मनाया वन महोत्सव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सरसौल स्थित शिवनाथ शिवदास मौर्य इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को भारतीय सेना की 137 सीईटीएफ बटालियन (टीए-39 जीआर) गंगा टास्क फोर्स ने वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान सेना के जवानों, विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।नायब सूबेदार रोशन गुरूंग ने कहा कि वन पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने, भूमि कटाव रोकने और प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।नमामि गंगे से रामशंकर तिवारी ने बताया कि मानसून के दौरान लगाए गए पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है, इसलिए यह वृक्षारोपण का सबसे उपयुक्त समय है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा एक-एक पौधा भेंट किया गया।