news-details

गंगा एक्सप्रेस-वे पर सात फीट गहरा गड्ढा, मचा हड़कंप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ | उन्नाव। गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने से निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बसीरतगंज टोल के पास प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर करीब सात फीट गहरा गड्ढा बन गया। यह घटना किलोमीटर संख्या 423.6 के पास उन्नाव विश्राम क्षेत्र के नजदीक हुई।बताया जा रहा है कि सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। सड़क धंसने से एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गईसूचना मिलते ही कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियातन यातायात को दूसरी लेन से डायवर्ट कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गयाघटना के बाद एक्सप्रेस-वे के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, सड़क धंसने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। निर्माण में किसी तरह की अनियमितता हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगीस्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एक्सप्रेस-वे पर इतनी जल्दी सड़क धंसना गंभीर मामला है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं कि आखिर सड़क धंसने की वजह क्या रही और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है।