news-details

गंडक नदी में छोड़ी गईं एक लाख मछलियां

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत में शनिवार को रिवर रैंचिंग योजना के तहत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गंडक नदी में एक लाख मछलियों के बच्चों को छोड़ा। इस पहल का उद्देश्य नदी की जैव विविधता बढ़ाना और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।मत्स्य विभाग की ओर से 50 हजार और कृषि विश्वविद्यालय, कुशीनगर की ओर से 50 हजार मत्स्य बीज उपलब्ध कराए गए। इस तरह कुल एक लाख मछलियों के बच्चों को नदी में प्रवाहित किया गया।कृषि मंत्री ने कहा कि मछलियां जलीय पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। नदियों में मछलियों की संख्या बढ़ने से जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नदियों को स्वच्छ रखने और जल प्रदूषण रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।उन्होंने बताया कि इससे पहले पकहा खनुआ नदी, बघौचघाट, सोनहूला रामनगर और तरकुलवा में भी मत्स्य बीज छोड़े गए। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामजी सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी, जल प्रबंधन अधिकारी, ईओ महेंद्र पांडेय, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे