news-details

गो आश्रय स्थल में अव्यवस्थाओं का आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर ब्लॉक स्थित कमालपुर खोंदन गो आश्रय स्थल का एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आश्रय स्थल में जलभराव और गंदगी के कारण बड़ी संख्या में गोवंशी बीमार हैं तथा मृत गोवंशियों का नियमानुसार निस्तारण करने के बजाय उन्हें परिसर में खोदे गए गड्ढों में डाल दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि आश्रय स्थल में 300 से अधिक गोवंशी हैं, लेकिन उनकी देखभाल और उपचार के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं, प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की सूचना पर खंड विकास अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। बीडीओ ने मौके पर गोवंश के शव न मिलने की जानकारी दी है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।