
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की साधारण सभा की बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फेज-3 की शेष सड़कों का निर्माण जल्द पूरा कराने और फेज-4 में स्वीकृत 374 मार्गों का शीघ्र शिलान्यास कराने के निर्देश दिए।बैठक में फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (FDR) तकनीक से ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उच्चीकरण को मंजूरी दी गई। इस आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक के तहत अब तक 746 सड़कों की कुल 5,809.99 किलोमीटर लंबाई के कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं।FDR तकनीक से पारंपरिक तकनीक की तुलना में अनुमानित लागत 7,090.32 करोड़ रुपये से घटकर 5,993.44 करोड़ रुपये रह गई है। इससे करीब 1,096.88 करोड़ रुपये की बचत हुई है। तकनीक के इस्तेमाल से करीब 20 प्रतिशत कम सीमेंट की खपत होती है। लगभग 1,600 किलोमीटर सड़कों में एग्रीगेट की 20 से 25 प्रतिशत तक बचत हुई है, जिससे करीब 3.78 लाख घनमीटर एग्रीगेट के खनन की आवश्यकता नहीं पड़ी।उपमुख्यमंत्री ने 250 आबादी वाले गांवों को योजना से जोड़ने के लिए केंद्र से अनुमति लेने तथा सड़कों के किनारे फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए।::