news-details

फरह में RSS प्रशिक्षण वर्ग का समापन, 146 स्वयंसेवकों ने किया शारीरिक और वैचारिक प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के ब्रज प्रांत द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन रविवार को फरह स्थित दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र, परखम में प्रकट समारोह के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में 146 स्वयंसेवकों ने भाग लेकर शारीरिक, बौद्धिक और अनुशासन से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त किए।प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को योग, व्यायाम, आसन, दंड, नियुद्ध और अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। साथ ही उन्हें संघ की कार्यपद्धति, राष्ट्र सेवा, अनुशासन और वैचारिक विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने घर-परिवार से दूर रहकर अनुशासित जीवनशैली का अभ्यास किया।समापन समारोह में विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों ने योग, व्यायाम, दंड प्रहार और नियुद्ध का सामूहिक प्रदर्शन किया। घोष वादन के बीच भगवा ध्वज का आरोहण भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया।कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक महेंद्र जी ने कहा कि संघ को समझने के लिए उसकी शाखा में आना जरूरी है। उन्होंने समाज में राष्ट्रहित, अनुशासन और समरसता के भाव को मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल मनोज के.एस. यादव ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों में अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिलती है, जो सेना के मूल्यों से भी मेल खाती है।